दरभंगा, जून 30 -- Darbhanga News रामनरेश चौधरी,सुरहाचट्टी। होरलपट्टी गांव के ऐतिहासिक गंगासागर तालाब के किनारे स्थित जनेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर गत 28 जून की रात वज्रपात होने से गुंबद का ऊपरी भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालु सह ग्रामीण बुचीन्द्र झा ने बताया कि प्रत्येक दिन रात आठ बजे मंदिर पर 15 चौपाई रामायण पाठ करने के बाद आरती की जा ती है। इसके बाद शिव स्तुति की जाती है। रात में भी हम लोग शिव स्तुति कर रहे थे, उसी समय तेज बारिश शुरू होने के कारण करीब आधा दर्जन लोग मंदिर पर ही रुक गए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News होरलपट्टी: वज्रपात से जनेश्वरनाथ महादेव मंदिर का गुंबद हुआ क्षतिग्रस्त रात करीब सवा 10 बजे हम लोगों को तेज बिजली का प्रकाश एवं आव...