दरभंगा, जून 27 -- Darbhanga News संजय लाला,दरभंगा। आशापुर-कुशेश्वरस्थान एसएच पर बहेड़ा थाना क्षेत्र के बेनीपुर चौक पर तेज रफ्तार वाहन ने निजी ट्यूशन करने वाले शिक्षक को रौंद दिया। आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक बहेड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी बैद्यनाथ झा के पुत्र ललन कुमार झा (54) बताए जाते हैं। शुक्रवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चचेरे भाई अमित ने बताया कि ललन झा बेनीपुर में किराए के कमरे में रहते थे। वहां वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद वे टहलने निकले थे। इसी बीच करीब 10.30 बजे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। उन्हें चपेट में लेने के बाद ...