दरभंगा, जून 30 -- Darbhanga News संजय लाला,दरभंगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से लनामिवि के जुबली हाॅल में सोमवार को हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक, इंटर, सीबीएसई व आईसीएसई की 10वीं और 12वीं में बेहतर अंक लाने वाले मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने सभी मेधावी छात्र - छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की ओर से सोमवार को ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के नरगौना पैलेस परिसर स्थित जुबली में मौजूद देश के भावी कर्णधार उत्साह से लबरेज थे। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के चेहरे का तेज बता रहा था कि आगे चलकर भी वे सफलताओं की बुलंदी छूने को तैयार है。 यह भी पढ़ें- Darbhanga News जिले के मेधावी छात्रों को हिन्दुस्तान...