दरभंगा, जून 30 -- Darbhanga News बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। शहरी क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार की दोपहर मानसून की पहली बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बारिश में शहर की कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से तेज धूप और बढ़ते तापमान की मार झेल रहे थे। चिलचिलाती धूप के कारण दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर के समय सड़कें वीरान हो जाती थीं। उमसभरी गर्मी ने जनजीवन को भी प्रभावित कर रखा था। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली भी आंखमिचौनी कर रही थी। बार-बार लाइन ट्रिप और फेज उड़ने की समस्या से लोग परेशान थे। अमूमन पूरे शहर का एक हाल था। लोग इस भीषण गर्मी से राहत के लिए ...