दरभंगा, जून 27 -- Darbhanga News पवन झा,मनीगाछी। मनीगाछी, बाजितपुर व नेहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम शांतिपूर्वक मनाया गया। मातम के इस पर्व पर मुसलमान भाइयों ने ताजिया जुलूस निकाला, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे। इस अवसर पर लोगों ने पारंपरिक करतब दिखाते हुए एक-दूसरे के ताजिया का मिलान कराया। मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, नेहरा थानाध्यक्ष मोती कुमार व बाजितपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ मौजूद थे। अधिकारियों को भी जगह जगह तैनात किया गया था। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर सौहार्द की मिसाल, शांतिपूर्ण माहौल में निकले ताजिया जुलूस यह भी पढ़ें- शंभूगंज में मुहर्रम के अवसर पर निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस निशान यह भी पढ़ें- मुहर्रम-01-शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाया गया त्या...