दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News पवन झा,मनीगाछी। प्रखंड मुख्यालय सभागार में सेंटर डायरेक्ट कवच परियोजना एवं सेफ सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक प्रमुख पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बाल हितैषी मुद्दों जैसे बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल तस्करी के मुद्दों पर सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बाल सुरक्षा के लिए आवश्यक पहल करने का निर्णय लिया गया। सभी पंचायतों में बाल संरक्षण पर सजगता एवं जागरूकता को ध्यान रखते हुए सतत परिचर्चा की आवश्यक बताई गई। प्रखंड समन्वयक बबिता कुमारी ने कहा कि इस योजना से जोड़ने से बच्चों का संरक्षण होगा व वे अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...