दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News विजय राय,बेनीपुर। उमेश नागार्जुन संस्कृत कॉलेज, तरौनी में मंगलवार शाम करीब छह बजे छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण के साथ बाबा नागार्जुन जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन कलाकार गंगाराम झा व रामसेवक ठाकुर कर रहे थे। कलाकार माधव राय आदि ने विभिन्न गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के शुरू से अंत तक कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाईं। शिक्षक वीरेन्द्र चौपाल बाबा नागार्जुन रचित कविता प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सह सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी, एसडीएम मनीष कुमार झा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार, बीडीओ प्रवीण कुमार, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार ...