Darbhanga News बेनीपुर:गोलू हत्याकांड में महिला को किया गिरफ्तार
दरभंगा, जून 28 -- Darbhanga News विजय राय,बेनीपुर। बहेड़ा पुलिस ने मोतीपुर निवासी अकलू साहू के पुत्र गोलू साहू की हत्या के मामले में प्रमोद साहू की पत्नी को गिरफ्तार किया है। मामले के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। 25 जून को गोलू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमोद की पत्नी को गिरफ्तार किया है। बहेड़ा एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमोद की पत्नी ललिता देवी को 26 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.