Darbhanga News बहेड़ी:छात्रा से बैग छीन भाग रहे दो युवक धराए
दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News शशि प्रकाश,बहेड़ी। शंकररोहार मध्य विद्यालय के पास मंगलवार को पुलिस ने छात्रा से बैग छीनकर भाग रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शंकररोहार गांव के वीरेंद्र मंडल के पुत्र राहुल मंडल और घूरन मंडल के पुत्र रोशन मंडल के रूप में की गयी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों युवक विद्यालय से पढ़कर घर लौट रही छात्रा का बैग झपटकर बाइक से भाग रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को धर दबोचा। उनके पास से एक बाइक, दो मोबाइल फोन, तीन स्कूल बैग और अन्य कागजात बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया मोबाइल बरामद वारंटी को किया गया गिरफ्तारबहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.