दरभंगा, जून 27 -- Darbhanga News बेचन राम,तारडीह। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को ककोढ़ा में ताजिया मिलान किया गया। या अली या हुसैन से कर्बला गूंजता रहा। कटहारा, महिया, मछैता व बैद्यनाथपुर से निकले ताजिया जुलूस में शामिल लोगों ने ककोढ़ा स्थित कर्बला पहुंचकर ताजिया मिलान कराया। मौके पर बीडीओ प्रीति कुमारी, थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। इधर जदयू जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने ककोढ़ा, इजरहटा, बैका, कटहारा, बैद्यनाथपुर, महिया आदि गांवों का दौरा कर शांति बनाये रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Darbhanga News तारडीह:ककोढ़ा कर्बला में किया गया ताजिया मिलान यह भी पढ़ें- मुहर्रम: जयनगर में कर्बला की याद में निकला अकीदत का जुलूस यह भी पढ़ें- Gaya News मुहर्रम : अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर...