Darbhanga News डूबने से युवती सहित दो लोगों की हुई मौत,मातम
दरभंगा, जून 27 -- Darbhanga News संजय लाला,दरभंगा। जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के करिहट्टा और बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी घाट के पास डूबने से युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। उनकी मौत होने से उनके परिजनों में शोक की लहर है। इनमें से बहेड़ी के करिहट्टा वार्ड 10 निवासी बैद्यनाथ यादव की पुत्री मनीषा कुमारी (19) के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को डीएमसीएच में कराया गया। वहीं एकमी घाट में डूबने से मृत मो. सरफराज (18) के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजन शव ले गये। इमरजेंसी विभाग पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इधर, पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका मनीषा के परिजनों ने बताया कि उसके शरीर का एक भाग लकवाग्रस्त था। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे वह अचानक घर से निकल गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.