दरभंगा, जून 30 -- Darbhanga News संजय लाला,दरभंगा। झमाझम बारिश से सोमवार को डीएमसीएच परिसर जलमग्न हो गया। इमरजेंसी चौराहा और न्यू सर्जरी ब्लॉक जाने वाली सड़क पर जलजमाव बना है। वहीं, कर्पूरी चौक से डीएमसीएच होकर नाका नंबर छह जाने वाली सड़क और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पोर्टिको में पानी भर गया। पुरानी सेंट्रल ओपीडी, मेडिसिन वार्ड, आईसीयू, ईएनटी आदि जगहों पर जमे गंदे पानी होकर लोगों को आवाजाही करनी पड़ी। सेंट्रल ओपीडी में पानी में खड़े होकर मरीज और स्वजन पर्ची कटाने को मजबूर रहे। इसी गंदे पानी में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ अपनी डयूटी पर गए। ईएनटी, स्किन, दांत और मनोचिकित्सा विभाग में इलाज कराने जाने में हुई। पुरानी ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर तक बारिश का पानी पहुंच गया। वहीं, मेडिसिन वार्ड के परिसर में भी घुटनेभर पानी लगा गया। स्वजन मुश्किल से जलजमाव...