दरभंगा, जून 28 -- Darbhanga News विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख फूलो बैठा की अध्यक्षता एवं बीडीओ मनोज कुमार के संचालन में हुई पंचायत समिति की सामान्य बैठक में नल-जल और बिजली में कटौती का मामला छाया रहा। बैठक की शुरुआत कछुआ पंचायत के पंसस मो. रिजवान उर्फ मुन्ना के असामयिक निधन पर शोक सभा के साथ हुई। पिछली बैठक की संपुष्टि के बाद बैठक में पूर्व प्रखंड प्रमुख अन्नू झा, मुखिया रामयाद महतो, अहियारी के मुखिया नागेन्द्र शर्मा, पंसस ललन पासवान एवं रेवढ़ा मुखिया शफी उल्लाह चमन आदि ने बिजली कटौती एवं नल-जल योजना की चरमराई व्यवस्था का मामला उठाया। यह भी पढ़ें- 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा सदस्यों का कहना था कि 125 यूनिट बिजली फ्री होने के बाद से बिजल...