दरभंगा, जून 29 -- Darbhanga News ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के मंसारा गांव में पुलिस गत शनिवार की रात एक कमरे में बंद महिला व पुरुष को पकड़कर थाना ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंसारा गांव का एक झोलाछाप डॉक्टर एक महिला के इलाज के बहाने उसके घर में घुस गया। महिला के पड़ोसी ने उस कमरे में बाहर से ताला लगा दिया और पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस मंसारा पहुंची और कमरे में बंद महिला-पुरुष को पकड़कर बड़गांव थाना ले आई। थाने के ओडी ऑफिसर एनके सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...