दरभंगा, जून 27 -- Darbhanga News महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सपही गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुशेश्वरस्थान पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से तीन युवकों की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार युवक जख्मी, पटना रेफर वहीं एक घायल युवक का इलाज परिजनों द्वारा एक निजी क्लीनिक में कर...