दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News विकास कुमार,कमतौल। मुहर्रम के दौरान हुए विवाद के बाद बग्घा एवं त्रिमुहान गांव के बीच हुई हिंसक झड़प में कमतौल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 28 नामजद व 60 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि कमतौल थाने में दर्ज कांड में बग्घा निवासी मो. असगर तथा केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा पथरा गांव निवासी मो. फैज एवं मो. रिजवान को गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News कमतौल:हिंसक झड़प में 28 नामजद, तीन धराए जानकारी के अनुसार, मुहर्रम जुलूस के दौरान बग्गा गांव स्थित मोदी चौक के पीछे पारंपरिक लाठी खेल के दौरान शुरू...