दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इसके लिए एनएच 27 पर सवा पांच सौ करोड़ की लागत से लगभग 4.18 किलोमीटर में बनने वाली फोरलेन सड़क, एप्रोच तथा 4500 स्क्वायर फीट में प्रस्तावित फ्लाईओवर ट्रम्पेट इंटरचेंज के स्थल का सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के अधिकारयों को इसके शीघ्र निर्माण का निर्देश दिया।

निर्माण के प्रस्ताव सांसद डॉ. ठाकुर ने एनएचएआई के मुजफ्फरपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष कुमार, सहायक अभियंता बिजेंद्र कुमार व एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारयों एवं अभियंताओं के साथ एनएच 27 से एयरपोर्ट के टर्निमल भवन तक बनने वाले फ्लाईओवर ट्रप्टेड इंटरचे...