दरभंगा, नवम्बर 3 -- मिथिला विभूति पर्व समारोह की तैयारियों की समीक्षा Darbhanga News: दरभंगा। विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी नवंबर महीने में 22, 23 एवं 24 तारीख को होने वाले 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में बैठक की गयी। संस्थान के अध्यक्ष सह कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति प्रो. शशिनाथ झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन से संबंधित पूर्व से गठित समितियों के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। यह जानकारी देते हुए संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करने के साथ ही मिथिला की गौरवशाली विरासत से नई पीढ़ी को रू-ब-रू कराने के उद्देश्य से बैठक में रणनीति तैयार क...