दरभंगा, अक्टूबर 29 -- Darbhanga News: 40 लीटर शराब बरामद, दो गिफ्तार दरभंगा। मद्यनिषेध पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बरामदगी एवं शराब सेवन के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, स्कूटी से विदेशी शराब ले जा रहा एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि खराजपुर निवासी अरुण सहनी को 20 लीटर चुलाई शराब एवं 360 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। मिर्जापुर में वाहन जांच के दौरान स्कूटी से 19.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान संबंधित अभियुक्त मौके से फरार हो गया। खराजपुर चौक पर जांच के दौरान रंजीत सहनी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: 40 लीटर शराब बरामद, दो गिफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...