दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: दरभंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण 'मन्ना' ने उप महापौर नाजिया हसन के विरुद्ध दर्ज मामले के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर डीएम को ज्ञापन सौंपकर अविलंब निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि गत 23 जुलाई को हुए घटनाक्रम के दौरान सरकार एवं प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए प्रतिबंधित गतिविधियों का नेतृत्व किया गया। इस दौरान पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं तथा सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्ति को भी क्षति पहुंची। इसके बावजूद संबंधित आरोपितों के विरुद्ध अब तक कठोर कार्रवाई नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि 25 जुलाई को नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में उप महापौर नाजिया हसन की उपस्थिति कानून के शासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत प्रतीत हो...