दरभंगा, अगस्त 12 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। कमतौल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी होमगार्ड पत्नी के खिलाफ एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद उनकी पत्नी ने मुझसे कहा कि मैं पढ़ाई-लिखाई करके भविष्य के लिए कुछ करना चाहती हूं। उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई में मदद की। उसके बाद 2025 में पत्नी की बहाली होमगार्ड के पद पर हुई। मब्बी थाने में पोस्टिंग के दौरान ही उनकी पत्नी थाना के ड्राइवर के संपर्क में आई। ड्राइवर के भड़काने पर उनकी पत्नी ने मुझसे और मेरे छह साल के बेटे से बात करना बंद कर दिया। उसके बाद पत्नी हम लोगों को छोड़कर प्राइवेट चालक के साथ लिव इन में रह रही है। अब पत्नी धमकी देती है कि अगर उसने थाने के आसपास भी आने की कोशिश की तो हत्या करव...