दरभंगा, जुलाई 3 -- Darbhanga News: सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। प्रखंड के होरलपट्टी स्थित ऐतिहासिक गंगासागर तालाब के किनारे वन व पर्यावरण विभाग भव्य पार्क का निर्माण और सौंदर्यीकरण करेगा। गुरुवार को बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद, इको टूरिज्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मिथिला वन प्रमंडल पदाधिकारी भास्कर चंद्र भारती, डिजाइनर सहित सम्बंधित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय ग्रामीण परमानन्द झा ने बताया कि गांव स्थित मंदिर और गंगासागर तालाब ऐतिहासिक है। तालाब का जीर्णोद्धार और पार्क की यह अच्छी पहल है। मंत्री डॉ. प्रसाद ने बताया कि होरलपट्टी स्थित मंदिर और गंगासागर तालाब ऐतिहासिक है। इस स्थल पर पार्क का निर्माण होने से इलाका और भी प्रचलित होगा। इसको लेकर इको टूरिज्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और मिथिला वन प्रमंडल प...