दरभंगा, नवम्बर 1 -- Darbhanga News: सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलहा में शनिवार को एचएम डॉ. भरत नारायण अरुण को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रधान सचिव श्रीनारायण मंडल, श्याम आनंद आजाद, महाशंकर झा, संजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार झा आदि ने विद्यालय में किए गए कार्यों की सराहना की। इस विद्यालय के पूर्व शिक्षक डॉ. शिव शंकर कुमार ने भी डॉ. अरुण के बेहतर कार्यों को विस्तार से समारोह में रखा। मौके पर नवनियुक्त प्रभारी सुरेंद्र कुमार, रश्मि कुमारी, किरण कुमारी, कृष्णकांत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...