दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। थाना के पौराम परौरिया टोला में मंगलवार की शाम चार बजे एक गीदड़ ने एकाएक आक्रमण कर चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसी गीदड़ ने एक बकरी एवं कुत्ते पर भी हमला कर घायल कर दिया। घायल लोगों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए पीएचसी लाया। वहां सबों का प्राथमिक उपचार किया गया। गीदड़ के हमले में अमलेश राम की पत्नी किरण देवी (26), गोविंद राम की पत्नी रिंकी देवी (40),रामबालक मांझी की पुत्री रितिका (12) कुमारी एवं गणेशी मांझी (70) घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने आक्रोश में हमलावर गीदड़ को घेरकर मार डाला। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बसंत कुमार पंचानन ने बताया कि किरण देवी एवं रिंकी देवी के चेहरे पर घाव है। सबों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। कल से उन्हें रैबीज की सूई दी जाएगी।

हिं...