Darbhanga News: हायाघाट:देकुली-सिसौनी पथ को दो घंटे तक रखा जाम
दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। सीताराम पंडित की हत्या के विरोध में गुरुवार को दोपहर बाद दर्जनों महिलाओं ने पतोर थाने के पास पहुंचकर देकुली-सिसौनी पथ को पतोर थाने के सामने दो घंटे से अधिक समय तक जाम कर दिया। वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रही थीं। साथ ही दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग कर रही थीं। इस दौरान पोस्टमार्टम के बाद लाश लेकर पहुंची गाड़ी भी वहीं लगी रही। हालांकि बाद में लाश को करीब 10 मिनट तक गाड़ी से उतारकर सड़क पर रखा गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका झा ने भी प्रदर्शकारियों के बीच पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। बाद में भीड़ को समझा-बुझाकर कर सड़क जाम समाप्त करवाया गया। इस मौके पर सदर टू डीएसपी समेत बहादुरपुर, एपीएम, फेकला थाने का पुलिस बल मौजूद था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.