दरभंगा, सितम्बर 23 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में हाई पावर डिजिटल एक्सरे मशीन का संचालन मंगलवार को भी शुरू नहीं हो सका। वहीं लो पावर मशीन के कई दिनों से खराब रहने से एक्सरे जांच कई दिनों से ठप है। बारी- बारी से परिजन गंभीर मरीजों को लेकर उनके एक्सरे के लिए वहां पहुंचते रहे। वेटिंग स्पेस में अंधेरा छाए रहने और एक्सरे रूम में ताला लटका देख वे स्तब्ध रह गए। कोई चारा नहीं देख परिजन कड़ी धूप में मरीजों को टोटो पर लादकर उनका एक्सरे कराने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे। हाथ में पुर्जा लिए गंभीर मरीज के परिजन मो. कामरान एक्सरे यूनिट पहुंचे। पूछने पर पता चला कि मशीन खराब है तो दो मिनट के लिए सोच में पड़ गये। फिर कहा- अब टेम्पू पर लादकर उनका एक्सरे कराने सुपर स्पेशियलिटी जाने के अलावा और कोई चारा नहीं है। परेशानी...