Darbhanga News: हमला कर पांच युवकों को जख्मी करने के मामले में एफआईआर
दरभंगा, सितम्बर 10 -- Darbhanga News: जाले। मेला से लौट रहे युवकों पर राढ़ी पुरानी गैस गोदाम के पास एक मीट हाउस के पास राढ़ी के पांच युवकों पर घातक हमला किया गया। पीड़ित राढ़ी गांव निवासी संतोजीत कुमार झा पिता मोदनारायण झा ने इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में कहा गया है कि आठ सितंबर को मिट हाउस में चिकेन का ऑर्डर देने के दौरान लतराहा के रहने वाले मिथुन नायक, संतोष नायक, राजा नायक पिता नामालूम और रवि महतो पिता नामालूम सभी ने लोहे की रॉड, टेंगारी, हथुआ और बांस के बल्ले से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सिर पर टेंगारी से वार से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिससे तीन टांके लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.