दरभंगा, सितम्बर 27 -- Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। शैल-विमल स्वास्थ्य एवं समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित मानसून महोत्सव (नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर) में मौसम खराब होने के बावजूद दो हजार से अधिक मरीजों ने पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की चिकित्सकीय जांच, परामर्श, पैथोलॉजी जांच तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई वही असाध्य रोग से पीड़ित मरीजों को तीन महीने की मुफ्त दवा दी गयी। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, शैल-विमल स्वास्थ्य एवं समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार चौधरी एवं प्रोफेसर डॉ. उषा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: नि:शुल्क शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजनस्वास्थ्य सेवाए...