दरभंगा, जुलाई 14 -- Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। विशनपुर थाना क्षेत्र के डिहलाही गांव स्थित चौर में दिघरहिया पोखर के पास ढैंचा के खेत में सोमवार को एक शव बरामद हुआ। बरामद शव डिहलाही निवासी बलदेव महतो के पुत्र 60 वर्षीय लक्ष्मण महतो का बताया जाता है। आरोप है कि पोते ने अपने ही चचेरे दादा की हत्या कर शव को ढैंचा के खेत में छिपा दिया। सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे हरा चारा काटने गए लोगों की नजर ढैंचा के खेत में पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य पथ पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक आवागमन ठप रहा।इस दौरा...