दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के उद्देश्य से जिले के स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मध्य विद्यालय, उखड़ा में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से 'डायरिया से डर नहीं' कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा-छह, सात और आठ के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान आनंद कुमार वर्ग आठ, द्वितीय स्थान राफिया नाज वर्ग सात और तृतीय स्थान मनतसा नाज वर्ग आठ ने प्राप्त किया। आयोजन में एचएम पुरुषोत्तम कुमार जायसवाल का सराहनीय सहयोग रहा।उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बहुत ही सहज और सरल तरीके से बच्चों के बीच डायरिय...