दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: सुधीर पाठक,हनुमाननगर। हनुमाननगर प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को जमीन बचाओ किसान संघर्ष मोर्चा, दरभंगा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर औद्योगिक क्षेत्र विकास के नाम पर लगभग 385.48 एकड़ भूमि कथित तौर पर बिना किसानों की सहमति से किए गए भू-अर्जन का विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। धरने में इलाके के दर्जनभर से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। सभी किसानों ने एक सुर से अपनी जमीन उक्त योजना में किसी भी कीमत पर नहीं देने की बात दोहरायी। मोर्चा के संयोजक एवं सभा के संचालक डॉ. लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि भू-अर्जन की जद में आए आधे से अधिक किसान भूमिहीन हो जाएंगे। उनके पास रोजगार का कोई दूसरा साधन नहीं बचेगा। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे。

सभा का आयोजन धरना स्थल पर म...