दरभंगा, नवम्बर 19 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। प्रथम जिला व अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने बुधवार को एक महिला की हत्या के मामले में कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा टोला पौनद निवासी अशोक दास को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अभियुक्त को धारा 302 में आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये अर्थदंड व धारा 448 में एक वर्ष तथा एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं करने पर दो वर्ष और एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। लोक अभियोजक अमरेन्द्र नारायण झा ने बताया कि न्यायालय ने कमतौल थाने में दर्ज कांड में यह सजा सुनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...