दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: जाले। नगर परिषद, जाले में स्मार्ट मीटर अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। नगर परिषद के वार्ड संख्या आठ निवासी शिवकुमारी देवी को ठग ने बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर फोन किया और एक सौ रुपए रिचार्ज करने को कहा। रिचार्ज करने के बाद महिला के खाते से 86 हजार रुपए और उनके पुत्र अभिषेक मालाकार के खाते से 60 हजार रुपये निकल गए। इस मामले की शिकायत साइबर थाने में की गई है। वहीं वार्ड संख्या 18 निवासी अनयचंद्र गुप्ता 29 सितंबर को स्मार्ट मीटर रिचार्ज के नाम पर ठगी के शिकार हुए। साइबर ठग ने उन्हें अपना स्मार्ट मीटर अपडेट करने को कहा। अपडेट का आप्शन नहीं मिलने पर उन्हें एक सौ रुपए से रिचार्ज करने को कहा। विभागीय साइट पर एक सौ रुपए का रिचार्ज हुआ, लेकिन सातवें मिनट में उनके खाते से 60 हजार रुपए ...