दरभंगा, अगस्त 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। दरभंगा के मनोरंजन जगत में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब आयकर चौराहे के पास स्मार्ट बाजार की चौथी मंजिल पर कॉनप्लेक्स सिनेमा के नए लक्जयंस फॉर्मेट का भव्य शुभारंभ हुआ। अत्याधुनिक तकनीक, प्रीमियम सीटिंग, आकर्षक इंटीरियर और बेहतर हॉस्पिटैलिटी से सुसज्जित कॉनप्लेक्स सिनेमा देखने का नया और प्रीमियम अनुभव उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन समारोह में बिहार भाजपा अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी मुख्य अतिथि थे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री डॉ. राजू कुमार सिंह, विधान पार्षद व पूर्व मंत्री हरि सहनी तथा केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- हियरजैप ने दरभंगा में खोला नया केंद्र, 20 वें क्लीनिक की हुई स्थापना मुख्य अतिथि श्री सरावगी सम...