दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जीएन गंज रोड स्थित स्पा सेंटर में छापेमारी को लेकर प्रशिक्षु पुअनि के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें स्पा सेंटर के संचालक मधुबनी जिले के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के नवानी गांव के रहने वाले संचालक अंकज कुमार सिंह, उसकी पत्नी रंगीता देवी, मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के भरफोरी निवासी मैनेजर मो. कैफ व लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज निवासी शाहनवाज खान को आरोपित किया गया है। इनमें मौके पर मौजूद रंगीता देवी, मैनेजर मो. कैफ व ग्राहक शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: रेड लाइट एरिया से तीन नाबालिग मुक्त, एक महिला हिरासत में बताया जाता है कि स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार की सूचना पर बुधवार...