दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: गायघाट,एक संवाददाता। कांटा गांव स्थित एक निजी छात्रावास से पांचवीं का छात्र बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे फरार हो गया। मामले को लेकर दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा निवासी छात्र अंकित के दादा अवधेश कुमार साह ने बेनीबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि अंकित छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। छात्रावास प्रबंधन और परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बेनीबाद थानेदार राजकुमार गौतम ने बताया कि छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया है। सीसीटीवी फुटेज में छात्र खिड़की के रास्ते बाहर निकलकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गायघाट : छात्रावास से पांचवीं का छात्र फरार छात्र के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंक...