Darbhanga News: सोतिया पुल के पास सड़क हादसे में अधेड़ की हुई मौत
दरभंगा, अगस्त 26 -- Darbhanga News: दरभंगा/कमतौल, हिटी। सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के अज्ञासपुर वार्ड नंबर सात निवासी मो. आबिद राइन (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे मो. हबीब के पुत्र व सिंहवाड़ा थाने की मनिकौली पंचायत की पूर्व सरपंच कमरून खातून के पति थे। वे जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। मृतक के छोटे भाई अकबर राइन के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे आबिद अपनी पत्नी को जमीन की मापी कराने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद स्थानीय पूर्व मुखिया आलम मुखिया ने परिजनों को फोन कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग ब्रह्मपुर के पास स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां आबिद गंभीर हालत में मिले। मृतक के छोटे भाई के अनुसार उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, हादसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.