दरभंगा, जुलाई 6 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उनके पेंशन बैंक खाते से चार लाख 96 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने दरभंगा साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने व राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी दिग्घी पश्चिम निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मी अर्जुन प्रसाद के पेंशन खाते से गत चार जुलाई को साइबर ठगों ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 4.96 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित का कहना है कि उन्हें खाते से रुपये कटने की जानकारी मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद दरभंगा साइबर थाने में भी आवेदन दिया। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 4.26 लाख रुपये उन्...