दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: रामनरेश चौधरी,सुरहाचट्टी। पतोर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में दहेज लोभियों द्वारा कथित तौर पर विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए आनन-फानन में शव का दाह संस्कार कर देने का मामला सामने आया है। मृतका संगीता देवी (27) चार बच्चों की मां थी। मामला से पर्दा तब उठा जब मब्बी थाने के केतुका बरिऔल निवासी मृतका की मां शैलिया देवी को किसी ने पुत्री की हत्या किए जाने की खबर की। वे फौरन सपरिवार बेटी की खोज में उसकी ससुराल कमलपुर पहुंची, जहां उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री की मौत हो चुकी है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। दामाद अजीत यादव सहित सभी घर वाले गायब हैं और घर खाली है। शैलिया देवी ने पतोर थाना पहुंचकर पुलिस को अपनी पुत्री की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए उसे बागीचे में जला देने का आरोप लगते...