दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में स्थित रेडियोलॉजी विभाग में डिजिटल एक्सरे मशीन के खराब हो जाने से मंगलवार की दर्जनों मरीजों को एक्सरे जांच के बिना ही बैरंग लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि मशीन को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मशीन दुरुस्त हो गई तो बुधवार से लोगों को जांच की सुविधा मिलने लगेगी। इस यूनिट में रोजाना 250 से 300 मरीजों की जांच की जाती है। बता दें कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक स्थित यूनिट में ओपीडी के अलावा कुछ वार्डों में इलाजरत मरीजों का एक्सरे किया जाता है। दोपहर एक बजे तक दर्जनों मरीज जांच कराने वहां पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: परेशानी : पावापुरी अस्पताल में 14 दिनों से अल्ट्रासाउंड बंद, अब सीटी स्कैन सेवा भी ठप मशीन के खराब रहने की जानकारी मिलने प...