दरभंगा, अगस्त 13 -- Darbhanga News: मनीगाछी। एक संवाददाता। नेहरा थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित राम जानकी मंदिर में लूट की घटना से इलाके में लोगों के बीच दहशत फैल गई है। लूट में शामिल नकाबपोश बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग जोरशोर से उठ रही है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए हाथ-पैर मार रही है।हालांकि समाचार लिखने तक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। राम जानकी मंदिर सकरी-धरौड़ा मुख्य मार्ग के बीच राघोपुर गांव के मुख्य पुस्तकालय चौक पर सड़क के पूरब किनारे अवस्थित है। इस मंदिर के ठीक पश्चिम सड़क किनारे सोनू फ्यूल पेट्रोल पंप भी है।

पुलिस की जांच मंदिर के पूरब पंचायत सरकार भवन एवं अस्पताल परिसर है। बताया जाता है कि जांच के दौरान पुलिस पदाधिकारी को पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना के वक्त कुछ युवकों की तस्वीरें द...