दरभंगा, नवम्बर 19 -- Darbhanga News: दरभंगा। गुर्दा रोग से पीड़ित गंभीर मरीजों को बिना रुके लगातार डायलिसिस की सुविधा देने के लिए डीएमसीएच में सीआरआरटी मशीन को चालू करने की कवायद शुरू की गई है। अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने बुधवार को मेडिसिन विभाग के डायलिसिस यूनिट पहुंचकर वर्षों से धूल फांक रही मशीन का जायजा लिया। बताया जाता है कि मशीन की खरीदारी वर्ष 2010 में हुई थी। खरीदारी के बाद से ही मशीन से काम नहीं लिया गया है। अधीक्षक ने मशीन के सिलसिले में तकनीशियन से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वे मशीन का संचालन करने में सक्षम हैं। अधीक्षक ने बताया कि मशीन को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग भेजा जाएगा। उसके संचालन के लिए टेक्निशियनों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ये मशीन गुर्दा रोग के गंभीर मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

हिंदी हिन्...