दरभंगा, सितम्बर 9 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। बकाया मानदेय की भुगतान, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, एमडीएम योजना को एनजीओ से बाहर रखने आदि मांगो के समर्थन में प्रखंड रसोईया संघ के सदस्यों ने मंगलवार को सिमरी स्थित बीआरसी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। राधा देवी की अध्यक्षता में हुई सभा में जिला सचिव सुरेंद्र पासवान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार रसोईयों के साथ अनदेखी कर रही है। स्कूल में आठ घंटे काम करा रही है, लेकिन न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...