दरभंगा, अगस्त 1 -- Darbhanga News: हायाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा की ओर से शुक्रवार को सिधौली और बलिया पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने लोगों को कई जानकारियां दी। कार्यक्रम में प्राधिकार के प्रशिक्षित मध्यस्थ विष्णुकांत चौधरी, अनिल कुमार, अनीता आनंद और जाकिर हुसैन, अधिवक्ता मो. इरशाद, नागेश्वर दास, कमलेश कुमार पासवान, चंद्रभूषण पासवान, मो. मंजर अंसारी, सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी, एएसआई राजीव रंजन, रामबालक यादव, कैलाश यादव, उदय कुमार यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...