दरभंगा, जुलाई 5 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर सर्वाधिक दुर्घटनाएं सिमरी तेलिया पोखर चौक के पास होती हैं। यहां हुई दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। वहीं, मब्बी थाना क्षेत्र के शाहपुर, शोभन, कंसी, सिमरी शास्त्री चौक एवं बिठौली में भी यदा-कदा हुई दुर्घटना में कई लोग जान गंवा चुके हैं। सिमरी तेलिया पोखर चौक के पास दो चौक लगभग सौ मीटर की दूरी पर बने हुए हैं जहां से ग्रामीण एनएच पर पहुंचते हैं। तेलिया पोखर चौक पर लेन बदलने के समय ही अक्सर अधिकतर घटनाएं होती रही हैं। यह भी पढ़ें- एनएच 27 के ब्लैक स्पॉट बने जानलेवा, सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की जरूरत बैजू कुशवाहा, मनोज सिंह, सुरेश पासवान आदि ग्रामीणों ने बताया कि तेलिया पोखर ...