दरभंगा, अगस्त 25 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सावन की अंतिम सोमवारी को सिंहवाड़ा हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। बटेश्वर नाथ धाम सहित माधोपुर, कोरा, सढ़वाड़ा, मोहनपुर, भरवाड़ा आदि शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए अलसुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सिंहवाड़ा स्थित बटेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महादेव के नचारी भजन से मंदिर परिसर सहित सिंहवाड़ा भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर तथा आसपास पुलिस बल व स्वयंसेवक तैनात थे। केवटी:बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बिरौल:द्रवेश्वरस्थान पहुंचे एक लाख से अधिक श्रद्धालुकेवटी: श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शेष नारायण झा,केवटी...