दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। प्रखंड के सढ़वाड़ा में ग्रामीणों ने सोमवार को दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया। धरनास्थल पर नारेबाजी करते ग्रामीण पैक्स चुनाव में अनियमितता का आरोप लगा रहे थे। धरना स्थल पर रामनरेश सहनी की अध्यक्षता और पूर्व सरपंच राजेश चौधरी के संचालन में सभा हुई। इसमें रामानंदन भगत ने आरोप लगाया कि सढ़वाड़ा पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी सदस्यों का निर्वाचन विधिसम्मत प्रचार-प्रसार के बिना संपन्न कराया गया। उन्होंने इस मामले में सिंहवाड़ा बीडीओ की भूमिका पर सवाल उठाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से आगामी पंचायत चुनाव से पहले संबंधित अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की।

पैक्स चुनाव में अनियमितता का आरोप पूर्व सरपंच राजेश चौधरी ने कहा कि पैक्स चुनाव में कथित अनियमितताओं के विरोध में ग्रामीण लोकतांत्र...