Darbhanga News: सिंहवाड़ा:सरैया में दंपती पर फरसे से किया हमला, जख्मी
दरभंगा, अगस्त 23 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के सरैया गांव में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला एवं उनके पति पर फरसे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी पति-पत्नी मो. इमरान एवं उनकी पत्नी जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सरैया निवासी मो. इमरान की पत्नी आफरीन परवीन ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया है कि गत 21 अगस्त की शाम वह घर में अकेली थी। इसी दौरान सरैया निवासी मो. गुफरान, मो. फैजान व मो. शोफियान जबरन घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और परिजनों पर जानलेवा हमला आरोपित ने कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर परिजन बचाने पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.