दरभंगा, अक्टूबर 2 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी में गुरुवार को पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा के सामने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने शिकायत की जड़ी लगा दी। विभागीय जेई के खिलाफ ग्रामीण आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विधायक ने जेई सर्वजीत कुमार की क्लास लगा दी। मानक के हिसाब से कार्य पूरा करने का निर्देश उन्होंने दिया। बताया गया है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास संपर्क योजना के तहत सिमरी पोस्ट ऑफिस चौक से थाना चौक तक 56 लाख के प्राकल्लन से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। विधायक डॉ. झा गुरुवार को सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। विधायक के पहुंचते ही ग्रामीणों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। ग्रामीण सिकंदर साह, सरपंच अशोक पासवान, ललित यादव ने कहा की ए...