दरभंगा, नवम्बर 27 -- Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव में आपसी विवाद में मारपीट के दौरान पिता को बचाने गए पुत्र पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। उसे सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती किया गया। इस मामले में शोभन गांव निवासी अघनू दास ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गरभू दास, पूजा देवी, जितू दास, शोभा देवी, लीला देवी, शिव दास, राहुल दास, लक्ष्मी कुमारी, करण कुमार और काली देवी को नामजद किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...